‘मैं 100 साल तक…’- राठौड़ के बयान पर गहलोत का पलटवार, देखें क्या कहा?

राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर अशोक गहलोत ने किया पलटवार, कुछ दिन पहले मदन राठौड़ ने गहलोत को सन्यास लेने की दी थी सलाह, वही अब गहलोत ने मदन राठौड़ को दिया करारा जवाब, अशोक गहलोत ने जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा- मैं तो कह चूका हूँ कि यह तो लागु होगा मोदी जी पर, मोहन भगवत जी पर भी लागु होगा, मैं तो पहले भी कह चूका हूँ कि गाँधी जी ने कहा कि मैं 125 साल तक सेवा करना चाहता हूँ और ये कट्टर कट्टरपंथीयो ने इनकी हत्या कर दी, मैंने कहा कि मैं 100 साल तक सेवा करना चाहता हूँ, प्रदेश की और देश की, तो मेरे लिए ये लागु नहीं हो सकता, उन्होंने पता नहीं क्या सोच कर कहा क्यों कहा? इनको ऊपर से कहा जाता है कि आज आपको यह बोलना है तो यह बोलते है, बता दें मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत को लेकर कहा था कि गहलोत का राजनीतिक अध्याय हो चुका है समाप्त, अब युवा पीढ़ी के लिए रास्ता खाली करना ही उनके लिए उचित होगा, लंबे इंतजार में इंसान खुद को खो देता है, इसलिए अब वानप्रस्थ और संन्यास का समय आ गया है, देखें अशोक गहलोत का बयान