‘राजस्थान की सेहत नहीं, कुर्सी की फिक्र!’- टीकाराम जूली का CM पर सीधा वार

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का सीएम भजनलाल शर्मा पर बड़ा हमला, राजस्थान की स्वास्थ्य योजना आरजीएचएस में दवा नहीं मिलने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है, वही अब बयाना से निर्दलीय विधायक रितु बनावत को RGHS योजना में नहीं मिली दवा, इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने सरकार पर हमला करते हुए कहा- माननीय “भ्रमणकारी” मुख्यमंत्री जी, प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था आपकी आंखों के सामने चरमराती जा रही है और आप नीरो बनकर बांसुरी बजा रहे हैं, कल पूर्व चिकित्सा मंत्री ने अपनी व्यथा बताई और आज भाजपा समर्थित निर्दलीय विधायक को मेडिकल स्टोर ने RGHS योजना में निःशुल्क दवा देने से मना कर दिया, और आप रोजाना दावा कर रहे हैं कि “अस्पतालों में सब ठीक है”! ये RGHS की सच्चाई का आइना है, राजस्थानवासी कह रहे हैं की आपको राजस्थान की सेहत की नहीं, केवल अपनी कुर्सी की सेहत की चिंता है

Tikaram Jully I Bhajnalal sharma I Rajasthan I Congress I RGHS I Ritu Banawat