Rajasthan politics: राजस्थान की सियासत में निवेश को लेकर खड़ा हुआ नया विवाद, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार केवल ‘राइजिंग राजस्थान’ के नाम पर वाहवाही बटोरने में लगी है और निवेशकों को मदद देने की नहीं है कोई योजना, जूली ने कहा- इस बात की पुष्टि फ्रांस के राजदूत ने भी पत्र के जरिए की है, जिसमें स्पष्ट किया गया कि समिट और मुख्यमंत्री स्तर पर हुई सहमति के बावजूद निवेशकों को जमीन नहीं मिल रही और उन्हें भटकाया जा रहा है, सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने कहा- जो बात मैं विधानसभा के अंदर और बाहर कहता आ रहा हूं उसी विषय पर अब फ्रांस के राजदूत ने मुहर लगा दी, राज्य सरकार सिर्फ और सिर्फ राइजिंग राजस्थान के नाम पर वाहवाही लूटने का कर रही है काम और निवेशकों को मदद करने की इनकी सोच ही नहीं है, फ्रांस के राजदूत का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र बेहद गंभीर तथ्य की ओर इशारा कर रहा है कि जिन बातों पर सहमति हुई उसके बावजूद निवेशक को जमीन के लिए तरसाया जा रहा है, ऐसी स्थिति पैदा कर रहे हैं कि निवेशक दूर हो जाएं, कभी मुख्यमंत्री कहते हैं कि निवेशक फोन नहीं उठाते कभी निवेशक शिकायत कर रहे हैं कि सरकार जमीन नहीं दे रही, यह पूरा प्रकरण राजस्थान की छवि पर बट्टा लगाता है, ये राइजिंग राजस्थान असल में जॉक ऑफ राजस्थान बन गया है
Tikaram Jully I Bhajanlal sharma I rajasthan I congress I ashok Gehlot I sachin pilot I rajasthan news










