Breaking News: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के अफवाहों पर जारी किया बयान, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा- लॉकडाउन की अफवाह बिल्कुल गलत है, मैं साफ-साफ बताना चाहता हूं कि भारत सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है लंबित, वैश्विक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है, और हम ऊर्जा, सप्लाई चेन और ज़रूरी वस्तुओं से जुड़े हालात पर लगातार बनाए हुए हैं नज़र, माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक चीज़ों की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे, हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं, भारत ने पहले भी वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अपनी मज़बूती दिखाई है, और आगे भी हम समय पर, सक्रिय और समन्वित तरीके से कदम उठाते रहेंगे, ऐसे समय में ज़रूरी है कि हम सभी शांत, ज़िम्मेदार और एकजुट रहें, इस तरह की स्थिति में अफवाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना और हानिकारक है
Hardeep singh Puri I India I delhi I Lockdown










