जयपुर । राजस्थान में शिक्षा विभाग में भर्तियों को लेकर कांग्रेस का सरकार पर जोरदार हमला, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने X पोस्ट कर साधा सीएम भजनलाल शर्मा पर निशाना, कहा- सीएम भजनलाल शर्मा ने अखबारों में भर्ती कैलेंडर के छपवाये थे बड़े-बड़े विज्ञापन, लेकिन शिक्षा विभाग में 10,000 भर्तियों का ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार की हकीकत आई सामने,टीकाराम जूली ने इसे बताया प्रदेश के युवाओं के साथ बड़ा धोखा, टीकाराम जूली ने कहा- सरकार ने कैलेंडर जारी कर बटोरी केवल सुर्खियां, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं, टीकाराम जूली ने कहा-प्रदेश का युवा निराश, हताश और असमंजस में, सरकार बताये आखिर उसकी क्या है गलती ? 10 हजार नौकरियों का वादा कब पूरा करेगी सरकार ?
ये भी पढ़े : करणी माता के दरबार में पहुंचे टीकाराम जूली, प्रदेश के लिए मांगा आशीर्वाद
Rajasthan Politics । Bhajanlal Sharma । Tikaram Jully । Rajasthan Jobs। Education Department। Recruitment News। Rajasthan News










