करणी माता के दरबार में पहुंचे टीकाराम जूली, प्रदेश के लिए मांगा आशीर्वाद

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली का अलवर दौरा, Tika Ram Jully ने नवरात्र के पावन अवसर पर पत्नी Geeta Jully के साथ अरावली पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित प्रसिद्ध Karni Mata Temple में मां करणी की विशेष आरती कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, करणी माता मेला कमेटी के संयोजक राजेश जोशी, कोषाध्यक्ष नरेश चौधरी और मंदिर के विपिन शर्मा ने कांग्रेस नेता टीकाराम जूली का पटका पहनाकर किया स्वागत, टीकाराम जूली ने मां करणी को शक्ति का प्रतीक बताते हुए प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की, साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि Sariska Tiger Reserve के बफर जोन में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जंगल क्षेत्र में प्रवेश न करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके

Tikaram Jully I Rajasthan I Congress I rajasthan politics I Alwar