राजस्थान में हेल्थ सिस्टम ICU में!- Ashok Gehlot का भजनलाल सरकार पर बड़ा वार, देखें क्या कहा?

ashok gehlot on bhajanlal sharma

Ashok Gehlot BIg statement: राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान, राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दे पर गहलोत ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, इसके साथ ही अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल के बयानों पर भी दी प्रतिक्रिया, अशोक गहलोत ने कहा- राजस्थान का सुदृढ़ स्वास्थ्य ढांचा आज उपेक्षा का शिकार होकर दरक रहा है, यह बेहद चिंताजनक है कि हमारी कांग्रेस सरकार द्वारा स्थापित विश्वस्तरीय हेल्थ मॉडल को वर्तमान सरकार धराशाई कर रही है, RGHS के अंतर्गत बकाया भुगतान न होने के कारण एक बार फिर निजी अस्पतालों ने ओपीडी और फार्मेसी सेवाएं रोकने की तैयारी कर ली है, जिससे कर्मचारी और पेंशनर्स अधर में हैं, साथ ही, चिरंजीवी (MAA) योजना को शिथिल कर प्रदेशभर के अस्पतालों में इलाज में देरी और आवश्यक दवाइयों की भारी किल्लत पैदा कर दी गई है, गहलोत ने कहा- जयपुर के SMS और जनाना अस्पताल जैसे बड़े केंद्रों में खून की भारी कमी एक बड़ी ‘हेल्थ इमरजेंसी’ है, जो प्रदेशवासियों के जीवन के लिए जानलेवा साबित हो सकती है, सरकार को चाहिए कि निजी ब्लड बैंकों पर लगी रोक अविलंब हटाए ताकि मरीजों की समस्याओं का समाधान हो सके, चाकसू विधानसभा क्षेत्र के 108 साल के बुजुर्ग श्री गोलूराम माली ने मेरे से मिलने की इच्छा जताई जिनसे मैं कल शाम उनके गांव जाकर मिला, वहां इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने भी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में रोकी गई योजनाओं को लेकर भाजपा सरकार के प्रति रोष जताया, जब मैं सोशल मीडिया के माध्यम से जनता की इन बुनियादी समस्याओं को उठाता हूँ, तो मुख्यमंत्री जी समाधान निकालने के बजाय अपने इवेंट्स में मुझ पर व्यक्तिगत कमेंट्स करने में व्यस्त रहते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि हम जनता की पीड़ा की आवाज बन रहे हैं, और सरकार को जवाब देने के बजाय धरातल पर बिगड़ते हालात सुधारने पर ध्यान देना चाहिए

Ashok Gehlot I Bhajanlal sharma I Rajasthan I SMS hospital I Medical I Jaipur I congress I BJP I Rajasthan government