‘वो ऐसा करेंगे, तो…’- BJP में शामिल होंगे राघव चड्ढा? संजय सिंह ने दिया बड़ा बयान

दिल्ली की सियासी से जुडी बड़ी खबर, आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर संजय सिंह ने दिया बड़ा बयान, एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने माना है कि राजनीति में आते रहते हैं उतार-चढ़ाव, संजय सिंह ने कहा- उन्हें ऐसा नहीं लगता, अगर राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ेंगे, तो सबसे पहले वो उनके खिलाफ नजर आएंगे, वही शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को डिस्चार्ज मिलने पर राघव चड्ढा की चुप्पी के सवाल पर संजय सिंह ने कहा- इस सवाल का जवाब आप उनसे पूछें तो बेहतर रहेगा, ऐसा है कि राजनीति का दूसरा पक्ष ये भी है कि उतार-चढ़ाव आते हैं कई बार, तो आप इसका जवाब उन्हीं से पूछिए, वो ज्यादा अच्छे से दे पाएंगे जवाब, जिस दिन राघव ऐसा करेंगे, तो सबसे पहले वो उनके खिलाफ खड़े होंगे, संजय सिंह ने आगे कहा- एक पार्टी के अंदर अगर आप हैं, परिवार के अंदर हैं, तो जो उसके अंदर की समस्याएं हैं उनको बैठकर-मिलकर, बातचीत करके करेंगे सॉल्व, अगर मामला वहां तक पहुंच गया तो तब देखा जाएगा, बता दें पिछले कई महीनों से चर्चा है कि आप सांसद राघव चड्डा भाजपा में हो सकते है शामिल, हालाँकि इस मामले में राघव चड्डा ने अभी तक नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

AAP I Delhi I sanjay singh I Raghav chadha I Arvind Kejriwal I