टिकट वापसी से सियासी सरगर्मी तेज, बीजेपी जॉइनिंग की अटकलों को किया खारिज, पिता दो दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर थाम चुके ‘कमल’ का हाथ
Assam Election 2026: असम में विधानसभा चुनाव से ऐन वक्त पहले पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है. कांग्रेस के घोषित उम्मीदवार प्रतीक बोरदोलोई ने पार्टी का चुनावी टिकट लौटा दिया. इसके साथ ही उन्होंने चुनाव लड़ने से भी इनकार किया है. प्रती को मार्गेरीटा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया था. प्रतीक ने अपने फैसले से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अवगत कराया है. इससे पहले प्रतीक के पिता दो दिन पहले ही लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. प्रतीक के टिकट लौटाना सियासी गलियारों में उनके भी बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को हवा दे रहे हैं. हालांकि प्रतीक ने ऐसी अफवाहों को पूर्णरूप से खारिज किया.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में प्रतीक ने लिखा, ‘मैंने यह कदम अपने पिता के दूसरी पार्टी में शामिल होने गए हैं, जिससे भ्रम की स्थिति बन सकती थी. लोगों और पार्टी कार्यकर्ता के सामने स्थिति साफ रहनी चाहिए, इसलिए चुनाव न लड़ने का फैसला किया है.’
यह भी पढ़े: भवानीपुर बना कुरुक्षेत्र! ‘दीदी’ की साख vs सुवेंदु की धाक-कौन पड़ेगा किसपर भारी?
प्रतीक ने अपने पत्र में यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए उनका विश्वास और सम्मान बना हुआ है और वे आगे भी कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे और विकास में योगदान करेंगे.
बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज भूपेन बोरह पहले ही कांग्रेस का हाथ छोड़ चुके हैं. टिकट बंटवारे से नाखुश लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई भी कांग्रेस को झटका दे गए और अब प्रतीक का चुनाव लड़ने से इनकार कांग्रेस की परेशानियों में लगातार इजाफा कर रहा है.
गौरतलब है कि असम में 126 विधानसभा सीटों के एक फेज में मतदान होगा. 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे जबकि 4 मई को नतीजों की घोषणा की जाएगी. 021 के चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 75 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की थी, जबकि कांग्रेस गठबंधन को 49 सीटें मिली थीं. इस बार कांग्रेस ने कई क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया है, जबकि बीजेपी गठबंधन में एजीपी और यूपीपीएल जैसे दल शामिल हैं.
अब देखना होगा कि एक के बाद झटके सहने वाली कांग्रेस इन असीम झटकों से किस तरह से पार पा पाती है.










