लोकसभा में गूंजा किसानों का कर्ज माफी का मुद्दा, बेनीवाल ने सरकार से की ये बड़ी मांगे

Rajasthan Politics: किसानों की कर्ज माफी, MSP पर फसल करीद की गांरटी कानून समेत प्रमुख मांगों और मुद्दों को लेकर लोकसभा में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने मोर्चा खोल दिया है. सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर लोकसभा में उठाया किसानों का मुद्दा. बुधवार को लोकसभा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल किसानों के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने देशभर के किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी की मांग करते हुए कहा कि बढ़ती लागत और घटती आय के कारण किसान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. बेनीवाल ने एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी कानून बनाने की मांग भी रखी और पेट्रोल-डीजल व खाद की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाया.

यह भी पढ़े: सुरक्षा, भर्ती और नई ट्रेनों की मांग: लोकसभा में बेनीवाल का जोरदार भाषण

सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इसकी जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि कृषि मंडियों में भंडारण की कमी और फसल के उचित विपणन के अभाव से किसानों की आय प्रभावित हो रही है. ऐसे में किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर बाजार और निर्यात के अवसरों से जोड़ना बेहद जरूरी है. साथ ही उन्होंने राजस्थान के नागौर सहित ग्रामीण इलाकों में भंडारण की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया.

वही इसके अलावा हनुमान बेनीवाल ने नागौर में केंद्रीय शुष्क कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना, किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर एक लाख रुपये सालाना करने, सूखा प्रबंधन संहिता 2016 में संशोधन, नागौर और डीडवाना-कुचामन में कृषि विज्ञान केंद्र खोलने और मूंग पर राष्ट्रीय स्तर का अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की मांग भी सरकार के सामने रखी.