प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा को लेकर दिया बड़ा बयान, कांग्रेस नेता गोविन्द सिंह डोटासरा के भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाले बयान पर पलटवार करते हुए गौरव वल्लभ ने कहा- पूरी भाजपा राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के लिए है तैयार, हमारे सर्वे के अनुसार BJP बंपर बहुमत से करेगी जीत हासिल, सही समय पर लिया जाएगा सही फैसला, जिन सज्जन का आप नाम ले रहे हैं, वे तो चीयर लीडर्स के पुरुष वर्जन हैं, इनकी तथ्यहीन बातों पर गंभीरता से सोचने की नहीं है जरूरत, इनका एक ही मिशन है कि किसी भी तरह अपनी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी बचाना, ये बहुत जल्दी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से हटाए जाने वाले हैं










