Rajasthan Politics: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Tikaram Jully) ने सीएम भजनलाल शर्मा (Bhajanlal sharma) पर साधा निशाना, कल सीएम भजनलाल ने दिल्ली दौरे को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत के सवालों पर किया था पलटवार, सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा था कि आप तो होटलों में सोए थे, आप जाते थे तो एक पैर में नहीं, दोनों पैरों में पट्टी बांध लेते थे, यह पट्टी दिखाती थी कि इनके बस की नहीं है जाने की, हमें तो ईश्वर भी शक्ति देता है काम करने की, न हमें जुकाम-बुखार आता है, न पट्टी बंधती है, वही अब सीएम भजनलाल के इस बयान पर भड़के कांग्रेस नेता टीकाराम जूली, सोशल मीडिया पर जूली ने कहा- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा में 2 साल में ही हताशा का इतना भाव आ गया है कि वह सामान्य मानवीय संवेदनाओं को भी भूल चुके हैं, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य पर जो बेहूदा टिप्पणी की वह मुख्यमंत्री पद की गरिमा को गिराने वाली है, ऐसी टिप्पणी उनकी असंवेदनशीलता की है परिचायक, मैं इसकी कड़े शब्दों में करता हूं निंदा, भजनलाल जी द्वारा दिए जा रहे हैं ऐसे बयानों के कारण ही अब जनता ने उन्हें गंभीरता से लेना बंद कर दिया है एवं अफसरशाही भी गाहे-बगाहे उनका मजाक बनाने लगी है। उन्हें ऐसे शब्दों के लिए माफी मांगनी चाहिए










