Sachin Pilot Big Statement: कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बयान, आज सचिन पायलट भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यक्रम, भारत-विरोधी US Trade Deal के खिलाफ हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन में हुए शामिल, इस दौरान सचिन पायलट ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला किया, सचिन पायलट ने कहा- भाजपा सरकार ने अमेरिका के दबाव में आकर देश के आर्थिक, वैश्विक, ऊर्जा और सुरक्षा नीतियों के खिलाफ किया है एक समझौता, आज भाजपा की सरकार अमेरिका के सामने घुटने टेकने को मजबूर है, राहुल गांधी जी लगातार यह बात उठा रहे हैं यह “सरेंडर” किसी दबाव में किया गया है, भाजपा की नीतियां हमेशा किसान विरोधी और जनविरोधी रही हैं, सत्ता में आने के बाद से किसानों, युवाओं व आम जनता को परेशान करने के लिए कई जनविरोधी नीतियों को लागू करने की कोशिश की गई है, कांग्रेस पार्टी ने लगातार किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया है, राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है










