LPG crisis: LPG संकट से जुडी बड़ी खबर, राज्यसभा में एलपीजी गैस के मुद्दे पर विपक्ष ने का हंगामा जारी, कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में उठाया LPG संकट का मुद्दा, खरगे ने कहा- संसद में इस मसले पर होनी चाहिए चर्चा, लेकिन तभी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें टोका, इस बीच जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर बोला हमला, सांसद नड्डा ने कहा- कांग्रेस विपत्तिकाल में भी राजनीति करने से पीछे नहीं हट रही है, यह विपत्ति भारत के कारण नहीं आई है, जो अंतरराष्ट्रीय स्थिति हुई है, इसकी वजह से आई है यह क्राइसिस, इसके बारे में हरदीप पुरी ने हाउस में कही है पूरी बात, खरगे ने अपने भाषण में कहा- मैं पश्चिम एशिया के हालात की वजह से LPG के मुद्दे की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं, इससे मिडिल क्लास, रेस्टोरेंट, हॉस्टल और कमर्शियल यूज़र्स पर पड़ रहा है असर, इस मौजूदा हालात में, LPG की अवेलेबिलिटी और प्राइस स्टेबिलिटी गंभीर मुद्दे बन गए, लोकसभा में बोलते हुए, यूनियन पेट्रोलियम मिनिस्टर ने दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन ज़मीनी हकीकत सरकार के दावों को करती है गलत साबित










