International Women’s Day : राजधानी जयपुर में सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उषा शेखावत शामिल हुईं. कार्यक्रम में वाइस चांसलर डॉ. अचल गुलाटी, डॉ. विनय कपूर, डॉ. एनडी सोनी, मेडिकल एजुकेशन विभाग की डॉ. रश्मि गुप्ता और डॉ. ममता भी शामिल हुईं.
महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, साहस और समर्पण से नई ऊंचाइयां छू रही हैं. वे केवल पुरुषों के बराबर ही नहीं, बल्कि कई क्षेत्रों में उनसे आगे भी बढ़कर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. संघर्ष क्षमता, जीवटता, साहस, सेवा भावना और आत्मीयता के गुणों से महिलाएं समाज को सशक्त बना रही हैं.
विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वर्ष की थीम “Give to Gain” पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज को महिलाओं को सम्मान, बराबरी का अधिकार, सुविधाएं, समय और काम के अवसर प्रदान करने चाहिए, ताकि वे अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ सकें. महिलाओं को केवल अवसर देने की ही नहीं बल्कि उन्हें निर्णय और जिम्मेदारी देने की भी आवश्यकता है. महिलाएं यदि अपनी शक्ति और योग्यता को पहचान लें तो वे समाज और राष्ट्र निर्माण में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं.
कार्यक्रम में डॉ. नरेंद्र पडियार, डॉ. निखिल मारवाह, डॉ. प्रिया मारवाह, डॉ. प्रियंका सोनी, डॉ. बुशरा फिजा, डॉ. प्रगति कोरानी, डॉ. तंजुल सक्सेना, मेजर अलका और दीप्ति भंसाली भी मौजूद रहीं. इस अवसर पर महिला डॉक्टर्स, नर्सेज एवं स्टाफ मेंबर्स ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी.
ये भी पढ़े : ‘…लूज मोशन से है पीड़ित’- गांधी परिवार और कांग्रेस को लेकर संबित पात्रा का बड़ा बयान










