राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान पक्ष-विपक्ष में हुई तीखी नोकझोंक, प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस नेता गोविन्द सिंह डोटासरा पर साधा निशाना, राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूर्ववर्ती सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के एक सवाल का जवाब देते हुए मदन दिलावर ने कहा- पिछली सरकार ने ‘भांग खाकर’ प्रदेश में स्कूल खोल दिए, यहां तक कि जहां नामांकन शून्य है वहां भी स्कूल खोल दिए गए, वही इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पलटवार करते हुए कहा -मंत्री जी क्या आप भांग खाकर जवाब दे रहे हैं? इसके बाद सदन में कुछ देर तक माहौल गरमाया और तीखी नोकझोंक देखने को मिली, देखें वीडियो










