Stock Market Crash: 5 मिनट में 13 लाख करोड़ डूबे, शेयर बाजार में मचा हड़कंप

शेयर मार्किट से जुडी बड़ी खबर, सोमवार को शेयर बाजार में देखने को मिली भारी गिरावट, जिससे निवेशकों को लगा बड़ा झटका, कारोबार शुरू होते ही BSE Sensex करीब 2400 अंकों से ज्यादा लुढ़का, जबकि Nifty 50 में भी दर्ज की गई 700 अंकों से अधिक की तेज गिरावट, इस अचानक आई बिकवाली के कारण बाजार खुलने के महज पांच मिनट के भीतर ही निवेशकों के लगभग 13 लाख करोड़ रुपये डूबे, गिरावट के चलते Bombay Stock Exchange में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी घटकर करीब 436 लाख करोड़ रुपये रहा, जिससे पूरे बाजार में मच गया हड़कंप