मध्यप्रदेश के विदिशा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम के दौरान हुआ हंगामा, एक पीड़ित युवक ने कार्यक्रम के दौरान जोर से कहा- मेरी साली का हुआ है बलात्कार, पीड़ित ने आगे पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा- पुलिस ने शिकायत के बावजूद एफआईआर नहीं की दर्ज, मामला बढ़ता देख मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से कहा- ऐसा मत करो, मैं नीचे आकर करूंगा बात, बता दें मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे थे विदिशा जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में, इस दौरान एक महिला और उसका परिवार अपनी शिकायत लेकर पहुंच गया मंच के सामने, उनका कहना था कि पड़ोसी पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाने के बावजूद पुलिस ने उनकी नहीं सुनी बात और एफआईआर भी नहीं की दर्ज, इस दौरान पीड़िता और उसकी बहन ने बताया- उनके पड़ोस में रहने वाले आरोपियों ने पहले एक महिला के साथ किया दुष्कर्म, इसके बाद जब दूसरी महिला को घटना की मिली जानकारी और वह पहुंची मौके पर, तो आरोपियों ने उसके साथ भी की गलत हरकत, यह सब होने के बाद वे तुरंत गए थाना, लेकिन वहां भी उनकी नहीं हुई कोई सुनवाई, जब वे शिकायत लेकर पहुंची सिविल लाइन थाने, तो पुलिस ने आरोपियों को बुलाया जरूर, लेकिन उन्हें छोड़ दिया थोड़ी ही देर में, उनकी शिकायत पर नहीं की गई कोई कार्रवाई, इसके बाद मंत्री चौहान के हस्तक्षेप करने पर पुलिस ने पीड़ित महिला की एफआईआर कर ली दर्ज
ये भी पढ़े: नमाज के दौरान गिरी दीवार, 20 से ज्यादा लोग दबे, 1 गंभीर घायल को वेंटिलेटर पर किया शिफ्ट










