देश के कई राज्यों में राज्यसभा चुनावों को लेकर सियासी गहमागहमी हुई तेज, कांग्रेस और बीजेपी ने अलग अलग राज्यों के लिए की अपने उम्मीदवारों की घोषणा, हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर होने जा रहे राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की घोषणा, कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा को कांग्रेस ने बनया है उम्मीदवार, आलाकमान के इस फैसले से कांग्रेस के सीनियर नेता आनंद शर्मा है बेहद नाराज, मीडिया से बात के दौरान आनंद शर्मा का छलका दर्द, राज्यसभा नहीं भेजे जाने पर नाराज आनंद शर्मा ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं निराश हूं लेकिन राजनीति में स्वाभिमान बहुत होता है महंगा, यहाँ सच बोलना समझा जाता है एक अपराध, मैं हमेशा हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ रहूंगा, आनंद शर्मा को सच बोलने से कभी नहीं रोका जा सकता, मैं यह मामला नहीं ले जाऊँगा हाईकमान के पास, मैं उनसे नहीं करूंगा बात,’ तो वहीं राज्यसभा नहीं जाने पर आनंद शर्मा के समर्थकों में है खासी निराशा, ऐसे में सोशल मीडिया पर सियासी चर्चाओं का बाजार हुआ गरम, आने वाले समय में आनंद शर्मा के कांग्रेस पार्टी छोड़े जाने की भी चर्चा, ऐसा इसलिए भी क्यों कि पिछले कई सालों से आनंद शर्मा कई मौकों पर राहुल गांधी के खिलाफ देते रहे हैं बयान, इतना ही नहीं आनंद शर्मा जी-23 में भी थे शामिल, कुछ साल पहले जी-23 के इन बड़े नेताओं के एक पत्र से बढ़ गई थी सियासी हलचल, कांग्रेस में जी-23 यानी 23 वरिष्ठ नेताओं के एक समूह ने सोनिया गांधी को लिखा था पत्र, पत्र लिखकर पार्टी में बड़े बदलाव कि की थी पैरवी, सियासी जानकरों की मानें तो आनंद शर्मा को आलाकमान की नाराजगी का उठाना पड़ा है खामियाजा










