इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अचानक अपने पद से दिया इस्तीफ़ा, राज्यपाल के इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति गरमाई, बताया जा रहा है कि बंगाल के गवर्नर ने दिल्ली के लोक भवन से राष्ट्रपति को भेजा है अपना इस्तीफा, वही राज्यपाल सीवी आनंद बोस के इस्तीफे पर ममता बनर्जी ने जताई चिंता, कहा- केंद्र सरकार ने उन पर इस्तीफे का दबाव बनाया, ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- राज्यपाल के अचानक इस्तीफे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि केंद्र की ओर से उन पर दबाव बनाया गया हो, सीएम ममता ने कहा- केंद्रीय गृह मंत्री ने मुझे सूचित किया है कि आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया जा रहा है, ममता बनर्जी ने कहा-उन्होंने इस संबंध में स्थापित परंपरा के अनुसार मुझसे परामर्श नहीं किया, ऐसे कदम भारत के संविधान की भावना को कमजोर करते हैं और हमारी संघीय संरचना की नींव पर प्रहार करते हैं, केंद्र को सहकारी संघवाद के सिद्धांतों का सम्मान करना चाहिए और ऐसे एकतरफा निर्णय लेने से बचना चाहिए जो लोकतांत्रिक परंपराओं और राज्यों की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, बता दें सीवी आनंद बोस को 17 नवंबर 2022 को बंगाल का राज्यपाल किया गया था नियुक्त










