‘डोटासरा को निलंबित किया जाना चाहिए’ -बीजेपी नेता ने स्पीकर से की ये बड़ी मांग

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा में आज सभापति संदीप शर्मा व गोविंद डोटासरा में हुई भयंकर बहस, घंटी बजाने को लेकर हुआ विवाद गहराया, सभापति संदीप शर्मा से जमकर हुई तकरार, सभापति संदीप शर्मा को भी आया गुस्सा, दोनों में काफी देर तक तीखी बहस, वही सदन में विपक्ष ने सरकार विरोधी नारे लगाए, दोनों ओर से हुई भारी तनातनी, इसके बाद सदन कार्यवाही करनी पड़ी थी स्थगित, विधायक कैलाश वर्मा व कांग्रेसी विधायकों में भी हुई तीखी बहस, कैलाश वर्मा के खिलाफ नारेबाजी की कांग्रेस विधायकों ने, वही जब सदन फिर हुआ शुरू तो स्पीकर वासुदेव देवनानी आए आसन पर, अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों को वेल से अपनी सीट पर भेजा, गोविंद डोटासरा ने कहा-आप प्रोसिडिंग देख लें, गोपाल शर्मा कितनी देर बोले और हरिमोहन शर्मा कितनी देर बोले यह देख लें, सभापति ने ऐसा आचरण किया जैसे कोई व्यक्ति नशे में बोलता है, सभापति का मेडिकल टेस्ट कराया जाए, इस पर संदीप शर्मा ने कहा-डोटासरा का मेडिकल टेस्ट कराएं, मेरा भी करा लो, वही इस पुरे मामले को लेकर जोगाराम पटेल ने कहा- डोटासरा का आचरण ठीक नहीं था, आसन पर आक्रामकता से बोले डोटासरा, डोटासरा को निलंबित किया जाना चाहिए, वही कांग्रेस विधायक रामकेश मीणा ने कहा- आसन ने विपक्ष का अपमान किया, आज तक विधानसभा में आसन ने कभी ऐसा व्यवहार नहीं किया, वही इसके कुछ देर बाद राजस्थान दुकान व वाणिज्यिक संशोधन विधेयक विधानसभा में हुआ पारित, इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक की गई स्थगित