‘भ्रष्टाचार का आरोप लगे बिना इतना…’- शाह ने नीतीश के राज्यसभा जाने पर कही ये बड़ी बात

बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, वही नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी प्रतिक्रिया, पटना में मीडिया से बात करते हुए अमित शाह ने कहा- आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा में अपना नामांकन किया है दाखिल, इसके साथ ही बहुत ही लंबे अरसे के बाद नीतीश कुमार फिर से एक बार राष्ट्रीय राजनीति में राज्यसभा सांसद के नाते करेंगे प्रवेश, 2005 से लेकर आज तक नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री रहे, उनका ये कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में लिखा जाएगा और बिहार के विकास के सारे मायने को उन्होंने गति देने का किया काम, उन्होंने अपने शासन काल में बिहार को जंगलराज से मुक्त करने का काम किया, शाह ने आगे कहा- उन्होंने न केवल बिहार की सड़कों को गांव तक जोड़ा, उसकी स्थिति में भी सुधार किया, इतने लंबे कार्यकाल में विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनके कुर्ते पर कभी दाग नहीं लगा, भ्रष्टाचार का आरोप लगे बिना इतना लंबा राजनीतिक सफर शायद ही किसी ने तय किया हो जो नीतीश कुमार ने किया है तय, बिहार के हर गांव, हर घर में बिजली पहुंचाने में भी उनका बहुत बड़ा योगदान रहा, हमेशा नीतीश कुमार सादगी, सूचिता और सार्वजनिक जीवन के उच्चतम मूल्यों के पक्षधर रहे जिनका पालन उन्होंने भी किया, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 साल तक बिहार को हर प्रकार से आगे ले जाने में अपना योगदान किया, उनके नेतृत्व में ही पीएम मोदी द्वारा भेजी गई सभी योजनाएं बिहार के जन-जन तक पहुंची, 1974 के जयप्रकाश आंदोलन के वे प्रमुख नेता रहे हैं और तब से लेकर आज तक पूरा जीवन जे.पी. के सिद्धांतों पर बिताने का प्रयास किया, अमित शाह ने आगे कहा- फिर से एक बार राज्यसभा सांसद होने के नाते वे दिल्ली आ रहे हैं, मैं और NDA के सभी साथी उनका हृदय से स्वागत करते हैं, उनका जो कार्यकाल मुख्यमंत्री होने के नाते हैं, उसे बिहार के लोग याद भी करेंगे और उसका सम्मान भी करेंगे, मैं फिर नीतीश कुमार का राज्यसभा में आने पर करता हूं स्वागत

ये भी पढ़े : ‘JDU को खत्म करने की BJP की चाल’- सियासी उथल पुथल के बीच तेजस्वी का बड़ा बयान