19 जिलों में पुलिस की एक साथ कार्रवाई, प्रदेशभर में बदमाशों में मचा हड़कंप, 11 पिस्टल, देशी कट्टे, हेरोइन, स्मैक, एमडी, अफीम और अफीम के 8153 पौधे जब्त
Rajasthan Top New : गैंगस्टर्स और फरार अपराधियों में आज राजस्थान पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया. राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने जयपुर और जोधपुर कमिश्नरेट समेत 19 जिलों में की एक साथ कार्रवाई करते हुए 214 बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. अलसुबह पुलिस ने ये कार्रवाई शुरू की. लॉरेंस विश्नोई (Lawrence Gang) और रोहित गोदारा गैंग (Rohit Godara Gang) सहित अन्य गिरोह के 1276 क्रिमिनर्ल्स को पुलिस के टारगेट पर थे और 214 बदमाशों को गिरफ्तार भी कर लिया. पुलिस ने गिरफ्त में आये बदमाशों के कब्जे से बड़ी संख्या में अवैध हथियार और ड्रग्स जब्त की है. डीजीपी के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई.
पुलिस ने इस ऑपरेशन के लिए रोहित गोदारा और लॉरेन्स गैंग के 383 बदमाशों के साथ स्थानीय गैंग के 534 बदमाशों और 359 इनामी और वांटेड बदमाशों को चिह्नित किया था. इस मिशन की कमान डीपी स्पेशल ऑपरेशंस आनंद श्रीवास्तव ने संभाली और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. एडीजी दिनेश एमएन और डीआईजी योगेश यादव के सुपरविजन में इस पूरे ऑपरेशन का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया. कार्रवाई के लिए एसपी ज्ञान चंद यादव, एडि.एसपी नरोत्तम वर्मा और सिद्धांत शर्मा, डीएसपी फूलचंद टेलर और भंवरलाल सहित अनुभवी पुलिस निरीक्षकों की टीम ने मैदान में मोर्चा संभाला.
ये भी पढ़े : डिप्टी सीएम मुझे मरवा देंगे…गाड़ी पर हमला हुआ, बच्चों को उठाने की कोशिश, मेरी जान खतरे में !
पिस्टल, देशी कट्टे, हेरोइन, स्मैक, एमडी और अफीम जब्त
पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार और ड्रग्स भी जब्त किये हैं. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कुल 30 प्रकरण दर्ज कर 17 पिस्टल, 3 देशी कट्टे, 14 कारतूस, 6 चाकू और 6 छुरे बरामद किए गए. वहीं, एनडीपीएस एक्ट के तहत 34 मामलों में पुलिस ने 1.166 किलो हेरोइन, 8.544 ग्राम स्मैक, 5.29 ग्राम एमडी, 300 ग्राम अफीम, 14.792 किलो गांजा और 26.08 किलो डोडा पोस्त जब्त किया है. इतना ही नहीं झुंझुनूं में तो पुलिस ने अफीम की अवैध खेती का भी खुलासा किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8153 अफीम के पौधे बरामद किये हैं. पुलिस ने कुल 214 फरार और वांटेड (11 इनामी बदमाशों, 157 वारंटी और 46 अन्य वांटेड) को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 32 वाहन और 19 मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किये हैं. सबूत के तौर पर जब्त किए गए हैं।
बंबीहा गैंग के गुर्गे भी चढ़े हत्थे
हनुमानगढ़ में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पंजाब की बंबीहा गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया. जिनके पास से 11 पिस्टल और 22 मैगजीन बरामद हुई. ये हथियार इंदौर से पंजाब सप्लाई किए जाने थे. वहीं, चूरू में सुरेश सेन नामक हार्डकोर अपराधी के घर पर दबिश दी गई, जहां से भारी मात्रा में अवैध शराब, 12 विभिन्न बैंक के कार्ड, पासबुक और चेक बुक और 5 लाख 30 हजार 600 कैश बरामद हुए. चूरू में ही विदेश में बैठे अपराधी महेंद्र डेलाना गिरोह के जुड़े धनराज उर्फ धन्ना को भी गिरफ्तार कर एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया है. आरोपी कुचामन क्षेत्र में गंभीर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था.










