राजस्थान विधानसभा में सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक, सरकार के 2 साल बनाम 5 साल पर बहस का मामला, मुख्यमंत्री भजनलाल ने ही गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- विपक्ष की चुनौती स्वीकार कर सरकार ने पूरा किया वादा, लेकिन 2 साल बनाम 5 साल पर चर्चा में शामिल नहीं हुआ विपक्ष, सदन में चर्चा की शुरूआत में ही भिड़े पक्ष-विपक्ष के सदस्य, चर्चा का प्रस्ताव रखते ही हुआ हंगामा, विपक्ष ने चर्चा का प्रस्ताव बदलने पर जताई आपत्ति, बार-बार स्थगन के बावजूद जारी रहा विपक्ष का विरोध, आखिर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी नहीं बोले, इस पर विधानसभा स्पीकर ने पुकारा सीएम भजनलाल शर्मा का नाम, इस पर विपक्ष के सदस्यों ने किया फिर से हंगामा, लेकिन भजनलाल शर्मा ने गिनाते रहे अपनी सरकार की उपलब्धियां, भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- इनके खाते में उपलब्धियों का कॉलम खाली, विपक्ष पर लगाया चर्चा से भागने का आरोप, पूर्वर्ती सरकार पर लगाया पेपर लीक, जलजीवन मिशन जैसे घोटाले करने और तुष्टिकरण के आरोप, भजनलाल शर्मा ने कहा कि विपक्ष में है अंदरुनी लड़ाई, हर कोई बनना चाहता है नेता प्रतिपक्ष, नेता प्रतिपक्ष को नहीं बोलने देना चाहते थे कांग्रेस का नेता, मुख्यंमत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- हमारी सरकार के 2 साल पूर्ववर्ती सरकार के 5 साल पर भी भारी, जनता को बरगलाना चाहती है कांग्रेस, झूठ और लूट के आधार पर किया कांग्रेस ने हमेशा काम, जनता ने हमें चुनकर भेजा है जनता से किया हर वादा करेंगे पूरा, विपक्ष करता है आरोपों की राजनीति, कभी सेना पर कभी चुनाव आयोग पर लगाता है आरोप, सच्चाई सुनने का माद्दा नहीं था इसलिए मैदान छोड़कर भागा विपक्ष
ये भी पढ़े : अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ी मुश्किलें, प्रयागराज के पॉक्सो कोर्ट ने दिए FIR दर्ज करने के आदेश, देखें पूरा मामला










