भारत मंडपम में आयोजित इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का मामला, बसपा सुप्रीमो मायावती ने की घटना की निंदा, कहा- AI समिट में आये थे देश-विदेश के कई प्रमुख लोग, अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में था ये इवेन्ट, इतने बड़े आयोजन में अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने की घटना को बताया निंदनीय, राष्ट्रीय स्तर का आयोजन होता तो थी अलग बात, देश की गरिमा और छवि को बिगाड़ना नहीं है उचित, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर दी प्रतिक्रिया, अखिलेश यादव ने कहा- हंगामा करना गलत, फॉरेन डेलीगेट्स के सामने हुआ हमारे देश का अपमान, सरकार से लड़ाई है हमारा अंदरुनी मामला, यूथ कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन के जवाब में आज देशभर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी देशभर में राहुल गांधी के खिलाफ किये प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा, कोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने किया दावा- नेपाल में हुए हिंसक जेन-Z आंदोलन से प्रेरित था यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
ये भी पढ़े : ‘तुम्हारे काका जी का बाड़ा है क्या?’- डोटासरा को भजनलाल के इन मंत्रियों पर आया खतरनाक गुस्सा! देखें वीडियो










