‘जब मैं CM भजनलाल से मिलने CMO गई तो…’- MLA रीटा चौधरी ने सुनाया ये किस्सा, देखें वीडियो

राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा में कांग्रेस विधायक रीटा चौधरी ने सीएम भजनलाल साधा जोरदार निशाना, विधानसभा में शनिवार को राजस्व विभाग की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने सरकार पर बोला तीखा हमला, रीटा चौधरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उस दावे को चुनौती दी जिसमें उन्होंने कहा था कि वे विपक्ष के विधायकों के फोन तुरंत उठाते हैं और उनसे मुलाकात करते हैं, रीटा चौधरी ने सदन में एक पुराना वाकया साझा करते हुए गंभीर आरोप लगाया कि जब भजनलाल शर्मा नए मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने बजट को लेकर मिलने के लिए समय दिया और उन्हें दोपहर 1 बजे बुलाया सीएमओ, लेकिन जब वह वहां पहुंचीं तो मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि आप कहां से एमएलए हो? कांग्रेस विधायक रीटा चौधरी ने कहा- यह सुनकर वह हैरान रह गईं क्योंकि जिस मुख्यमंत्री ने खुद उन्हें मिलने का समय दिया, उन्हें यह तक जानकारी नहीं थी कि उनके सामने बैठी विधायक किस क्षेत्र का करती है प्रतिनिधित्व, इस बयान के बाद सदन में सियासी हलचल तेज हो गई और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, देखें रीटा चौधरी का वीडियो