कांग्रेस के इस विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मारी! पूर्व-सरपंच की हुई मौत, देखें पूरी खबर

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, खानपुर विधायक की कार से हुआ बाइक सवार का एक्सीडेंट, टोंक जिले में नेशनल हाईवे-52 पर बासनी गणेशजी मंदिर के पास खानपुर से कांग्रेस विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार पूर्व सरपंच की हुई मौत, टक्कर इतनी भीषण थी कि पूर्व सरपंच का एक पैर कट गया, ग्रामीणों ने इस मामले में कहा- हादसे के बाद विधायक थोड़ी देर घटनास्थल पर रुके और फिर निकल गए, इस बात से नाराज लोगों ने हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन कर दिया शुरू, जिसके कारण लगा है जाम, हादसे के बाद पुलिस और एम्बुलेंस पहुंची मौके पर और लोगों को समझाकर खुलवाया गया जाम, जबकि बड़ी संख्या में लोग अभी भी मौके पर हैं मौजूद, पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और मामले में आगे की जारी है कार्रवाई, मिली जानकारी के अनुसार उमर गांव के पूर्व सरपंच बाबू मोहन मीणा बाइक पर जा रहे थे देवली की तरफ, जबकि खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर की स्कॉर्पियो जयपुर से जा रही थी कोटा, इसी दौरान एक कट पर स्कॉर्पियो ने बाइक को मार दी टक्कर