नरेंद्र मोदी और कैलाश विजयवर्गीय के पुतले जलाकर…- जीतू पटवारी ने किया ऐलान

मध्यप्रदेश विधानसभा में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के ​बीच का विवाद चरम पर, प्रदेश में तीव्र विरोध प्रदर्शन की तैयारी में कांग्रेस, बजट सत्र में अदाणी के नाम पर हंगामे के दौरान सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सिंघार पर तीखी टिप्पणी कसते हुए ‘औकात में रहो’ कहा था, जिसके बाद मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने व्यक्त की नाराजगी, प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन का किया ऐलान, पटवारी ने सोशल मीडिया पर ऐलान करते हुए कहा, ’35 सरकारी हत्याओं के जिम्मेदार और सत्ता के अहंकार में डूबे आपराधिक मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सिर्फ हमारे नेता प्रतिपक्ष को नहीं, बल्कि प्रदेश की 8 करोड़ जनता को औकात की गाली दे रहे हैं, यह सत्ता के अहंकार की पराकाष्ठा है, यह नरेंद्र मोदी के नए भारत का नया परिचय है, कल पूरे प्रदेश में नरेंद्र मोदी और कैलाश विजयवर्गीय के पुतले जलाकर मध्य प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी’.