मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय पर भड़के राजस्थान के बायतू विधायक एवं कांग्रेस नेता हरीश चौधरी, मप्र विधानसभा में मंत्री विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता उमंग सिंघार को कहे थे अपशब्द, इस पर चौधरी ने सोशल मीडिया पर बयान देकर व्यक्त की नाराजगी, बोले ‘मध्यप्रदेश विधानसभा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी को ‘औकात में रहो’ कहना केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र और मध्यप्रदेश की जनता के जनादेश का खुला अपमान, मैं नेता प्रतिपक्ष पर की गई इस अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा करता हूं, यह वही मानसिकता है जो सवालों से घबराती है, जवाब देने के बजाय अपमान का सहारा लेती है और लोकतंत्र को संवाद नहीं, बल्कि दमन से चलाना चाहती है, जब जनता के ज्वलंत मुद्दों पर जवाब नहीं होते, तब सत्ता के अहंकार में डूबे मंत्री इस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं। यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संसदीय परंपराओं का उल्लंघन है, क्या यही है नरेंद्र मोदी के ‘नए भारत’ की पहचान.., जहां सवाल पूछना गुनाह बन जाए और जनप्रतिनिधियों का अपमान शासन की शैली, इस अहंकार को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी क्योंकि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है, सत्ता नहीं’.










