2 साल बनाम 5 साल: गहलोत बोले- असलियत यह है कि हमारी सरकार के विजन से…

19 Feb 2026

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर छिड़ा घमासान, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता Ashok Gehlot ने प्रदेश के सबसे बड़े Sawai Man Singh Hospital (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर और ICU की बदहाल स्थिति पर भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, अशोक गहलोत ने कहा- एक समय था जब 'चिरंजीवी योजना' और 'राइट टू हेल्थ' (RTH) के दम पर हमारा 'राजस्थान हेल्थ मॉडल' पूरे देश में माना जाता था एक मिसाल, हमारा विजन प्रदेश के हर नागरिक को बेहतरीन और मुफ्त चिकित्सा उपलब्ध कराना था, लेकिन आज यह देखकर बेहद दुख होता है कि प्रदेश के सबसे बड़े SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर और ICU की छतें टपक रही हैं, पानी भर रहा है और मरीजों के ऑपरेशन तक टालने पड़ रहे हैं, हद तो तब हो गई जब भाजपा सरकार ने विधानसभा में इस हकीकत से ही इनकार कर दिया, अपनी कमियों पर पर्दा डालना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, गहलोत ने सीएम भजनलाल पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा- मुख्यमंत्री जी मंचों से "2 साल बनाम 5 साल" का दावा करते नहीं थकते, लेकिन असलियत यह है कि हमारी सरकार के विजन से स्थापित इस मजबूत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को ये मौजूदा सरकार संभाल भी नहीं पा रही है, जो सरकार अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती, उसके 'सुशासन' के दावों की पोल एसएमएस अस्पताल की इन तस्वीरों ने खोल दी