मणिकम टैगोर की जीवनी | Manickam Tagore Biography in Hindi

17 Feb 2026

Manickam Tagore Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको मणिकम टैगोर की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

Manickam Tagore Latest News - मणिकम टैगोर तमिलनाडु के विरुधुनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद है और राज्य में पार्टी के प्रमुख नेता है. राज्य में पार्टी के संगठनात्मक जिम्मेदारियों को कुशलता से वहन करने वाले टैगोर हाल के दिनों में चर्चा के केंद्र बिंदु में रहे है. दरअसल, वे कांग्रेस के उन सात निलंबित सांसदों में शामिल है, जिन्होंने संसद में पीठासीन अधिकारी के समक्ष कागज उछालकर असंसदीय हरकत की थी. सदन की गरिमा को तार-तार करने के बाद उनका राजनीतिक सफर एक नए विवाद से जुड़ गया है, देश की जनता सोच रही है कि क्या जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का ऐसा आचरण लोकतंत्र की नींव को कमजोर नहीं करता है? क्या ऐसे नेताओ को जीतकर हम लोकतंत्र की हत्या नहीं कर रहे है? जिस संसद को कानून बनाने और जनहित के मुद्दों पर चर्चा का मंदिर माना जाता रहा है, वहां इस तरह का हंगामा कहाँ तक उचित है. इस लेख में हम आपको मणिकम टैगोर की जीवनी (Manickam Tagore Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

मणिकम टैगोर की जीवनी (Manickam Tagore Biography in Hindi)

पूरा नाममणिकम टैगोर
उम्र50 साल
जन्म तारीख01 जून 1975
जन्म स्थानशिवगंगा, तमिलनाडु
शिक्षाएलएलबी
कॉलेजबैंगलोर विश्वविद्यालय
वर्तमान पदविरुधुनगर, तमिलनाडु से सांसद
व्यवसायराजनीतिक
राजनीतिक दलभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पिता का नामबगीरथ नचियाप्पन
माता का नामस्वर्गीय कौसल्या
पत्नी का नामसुभाषिनी
बेटें का नाम2 बेटे  
बेटी का नाम-
स्थाई पता20 बृंदावन स्ट्रीट, तिरुनगर, मदुरै, तमिलनाडु
वर्तमान पताफ्लैट नंबर 701, नर्मदा, डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली
फोन नंबर09013180223
ईमेलmanickamtagore[at]gmail[dot]com

मणिकम टैगोर का जन्म और परिवार (Manickam Tagore Birth & Family)

मणिकम टैगोर का जन्म 1 जून 1975 को तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम बगीरथ नचियाप्पन है और उनके माता का नाम स्वर्गीय कौसल्या है.

उनका विवाह 18 नवंबर 2004 को सुभाषिनी से हुआ है और उनके दो बेटे है. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी के आय का स्रोत कृषि है.

उनका स्थायी पता 20 बृंदावन स्ट्रीट, तिरुनगर, मदुरै, तमिलनाडु है, जबकि उनका वर्तमान पता, फ्लैट नंबर 701, नर्मदा, डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली है. मणिकम टैगोर पर 1 आपराधिक मामले है.

मणिकम टैगोर की शिक्षा (Manickam Tagore Education)

मणिकम टैगोर ने वर्ष 1998 में बैंगलोर विश्वविद्यालय से (स्नातक) व्यावसायिक एलएलबी किया.

मणिकम टैगोर का राजनीतिक करियर (Manickam Tagore Political Career)

पेशे से वकील रहे, मणिकम टैगोर तमिलनाडु कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते है. टैगोर ने अपनी राजनीतिक यात्रा का आरम्भ वर्ष 1994 में एनएसयूआई के जिला महासचिव बनने के साथ शुरू की थी. इसी के बाद वर्ष 1995 में उन्हें राज्य एनएसयूआई का सदस्य बनने का अवसर मिला. अब यही से उनकी राजनीतिक यात्रा तेजी से आगे बढ़ने लगी. 1996 में उन्हें तमिलनाडु एनएसयूआई का महासचिव नियुक्त किया गया. फिर वर्ष 1997 में उन्हें अखिल भारतीय एनएसयूआई का महासचिव चुना गया जबकि वर्ष 1999 में अखिल भारतीय एनएसयूआई का उपाध्यक्ष चुन लिया गया.

धीरे धीरे मणिकम टैगोर का कांग्रेस में महत्व बढ़ने लगा. इसी कड़ी में वर्ष 2003 में उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव नियुक्त किया गया. इस पद पर वे दो वर्ष बाद यानि 2005 तक आसीन रहे. बाद में, टैगोर को वर्ष 2006 में केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया, जबकि 2008 में उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया.

मणिकम टैगोर के राजनीतिक करियर में तब नया मोड़ आया जब उन्हें कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 2009 के आम चुनाव में विरुधुनगर लोकसभा सीट से जीत हासिल हुई. उन्होंने एमडीएमके के वाइको को लगभग सोलह हजार के वोटो के अंतराल से पराजित करके 15वीं लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु का 'विरुधुनगर लोकसभा सीट' जीत लिया. इस जीत के साथ ही वह पहली बार सांसद बने और केंद्रीय राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई. सांसद बनने के बाद वे समय समय पर कई समितियों के सदस्य रहें. अगस्त 2009 से लेकर मई 2014 तक वह वित्त संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहे तो मई 2013 से मई 2014 तक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कल्याण समिति, नागरिक उड्डयन संबंधी सलाहकार समिति तथा सूक्ष्म और मध्यम उद्यमों पर राष्ट्रीय बोर्ड के सदस्य रहे.

लेकिन 2014 के चुनाव में उन्हें हार मिली. इस चुनाव में वह चौथे स्थान पर रहे. 2014 की हार के बाद उन्हें लगातार दो चुनावों, 2019 और 2024 में विरुधुनगर लोकसभा से जीत दर्ज की. 2024 के आम चुनाव में डीएमडीके के वी. विजया प्रभाकरन को लगभग पांच हजार वोटो के अंतराल से पराजित करके वे 18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए.

मणिकम टैगोर की संपत्ति (Manickam Tagore Property)

2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार के मणिकम टैगोर की कुल संपत्ति 6.17 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 95 लाख रूपये का कर्ज भी हैं.

इस लेख में हमने आपको मणिकम टैगोर की जीवनी (Manickam Tagore Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.