पायलट गुट में अंदरुनी कलह! NSUI के पैनल में नाम नहीं होने से बवाल!

17 Feb 2026

सचिन पायलट गुट के नेता निर्मल चौधरी को बड़ा झटका, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की कोशिश में थे निर्मल चौधरी, पैनल तक में शामिल नहीं किया गया निर्मल चौधरी का नाम, दिल्ली में हो रहे हैं कांग्रेस की छात्र विंग NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए इंटरव्यू, NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ का नाम है पैनल में, पिछली बार भी पैनल में था विनोद जाखड़ का नाम, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नहीं हुआ था जाखड़ का चयन, निर्मल चौधरी का नाम पैनल में शामिल नहीं करने के पीछे बताई जा रही अंदरुनी सियासत, पायलट गुट के ही एक विधायक से निर्मल चौधरी की अनबन की चर्चाएं, सूत्रों के हवाले से खबर, निर्मल चौधरी को भारी पड़ गई विधायक से दुश्मनी, निर्मल चौधरी के भाजपा से जुड़े लोगों से भी संपर्क में रहने की चर्चा, सोशल मीडिया में रील्स को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं निर्मल चौधरी

ये भी पढ़े : विधानसभा में जबरदस्त घमासान, हाथापाई की आई नौबत, गोपाल शर्मा भिड़े डोटासरा व चांदना से!