JJM घोटाला: रिटायर्ड IAS के ठिकानों पर ACB के छापे, किस-किस को किया गिरफ्तार ! पढ़े पूरी खबर

17 Feb 2026

जल जीवन मिशन (JJM)में 900 करोड़ के घोटाले का मामला, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED)चीफ इंजीनियर दिनेश गोयल उदयपुर के फाइव स्टार होटल गिरफ्तार, पीएचईडी जोधपुर में पोस्टेड एक्सईएन विशाल सक्सेना को भी बाड़मेर रेलवे स्टेशन से लिया हिरासत में, रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल के ठिकाने पर भी ACB की छापेमारी, ACB की टीमों ने राजस्थान सहित कई राज्यों में की छापेमारी की, रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल सहित 15 आरोपियों के ठिकानों पर सर्च, जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर, बिहार, झारखंड और दिल्ली सहित 15 जगहों पर की कार्रवाई, दिनेश गोयल और विशाल सक्सेना को लेकर जयपुर रवाना हुई टीमें, एसीबी ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को लिया हिरासत, विशाल सक्सेना दर्शन करने पहुंचे थे बाड़मेर के ​विरात्रा माता मंदिर, स्टेशन पर उतरते ही एसीबी टीम ने लिया हिरासत में, ACB की SIT चार अहम मामलों में कर रही है जांच, 20 हजार करोड़ के स्पेशल प्रोजेक्ट को लेकर एसीबी की जांच, टेंडर्स में नियम-शर्तें बदलकर बड़ी फर्म को अनुचित लाभ देने का आरोप, श्रीश्याम और गणपति ट्यूबवेल फर्म को बिना काम के 55 करोड़ रुपए के फर्जी पेमेंट करने का आरोप, फर्जी पेमेंट मामले में 139 इंजीनियर जांच के दायरे में, आरोपियों में 15 एक्सईएन, 40 एईएन और 50 जेईएन भी शामिल