



Punjab: पंजाब की सियासत से जुडी बड़ी खबर, जिस अस्पताल में भर्ती हैं सीएम भगवंत मान उसी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पंजाब के मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल और आसपास के स्कूलों को मंगलवार को मिली है बम से उड़ाने की धमकी, पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हैं हाई अलर्ट पर क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल में हैं भर्ती, इतना ही नहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान को दुनिया का सबसे खतरनाक जहर ‘पोलोनियम-210’ देने का भी किया जा रहा है दावा, सांस लेने में दिक्कत के बाद भगवंत मान को करवाया गया भर्ती, धमकी भरे मेल में भी CM मान को लेकर लिखा गया है कि भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से किया है संक्रमित, अगर वह बच गए तो बेअंत जैसा करेंगे हाल,फोर्टिस अस्पताल से सीएम भगवंत मान की लाश ही निकलेगी, पंजाब के दिवंगत पूर्व CM बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में उड़ाया गया था मानव बम से, वही धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां है हाई अलर्ट पर, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अस्पताल को घेर लिया है चारों तरफ से


