



Gurjeet Singh Aujla Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको गुरजीत सिंह औजला की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.
Gurjeet Singh Aujla Latest News - गुरजीत सिंह औजला पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है, और वर्तमान में राज्य के अमृतसर से सांसद है. औजला 2017 में इस सीट पर हए उपचुनाव के बाद से लगातार जीतते आ रहे है. 3 फरवरी को लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने की अनुमति न देने के बाद सदन में हुए हंगामे के दौरान पीठासीन की ओर कागज उछालने के आरोप में कांग्रेस के सात सांसद सहित आठ को पुरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया. सदन में कांग्रेस के जिन सांसदों ने कागज़ उछालने की असंसदीय हरकत की थी, उनमें के एक नाम अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला का भी है. इस लेख में हम आपको गुरजीत सिंह औजला की जीवनी (Gurjeet Singh Aujla Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
गुरजीत सिंह औजला जन्म 30 अक्टूबर 1972 को पंजाब के अमृतसर के गुमतला में हुआ था. उनके पिता का नाम सरबजीत सिंह है और उनके माता का नाम गुरमीत कौर है.
उनका विवाह 9 जनवरी 1994, उंदलीब रॉय से हुआ है. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी के आय का स्रोत व्यवसाय है. उनके एक बेटा और एक बेटी है. गुरजीत सिंह औजला पर 0 आपराधिक मामले है.
गुरजीत सिंह औजला बीए पास है. उन्होंने वर्ष 1992 में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर से कला में स्नातक (बीए) किया.
गुरजीत सिंह औजला पंजाब कांग्रेस के नेता है. औजला ने पहली बार कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 2017 में हुए पंजाब के अमृतसर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में जीत हासिल की, जो 2016 में कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे से रिक्त हुई थी. गुरजीत सिंह औजला ने भाजपा उम्मीदवार राजिंदर मोहन सिंह छिना (Rajinder Mohan Singh Chhina) को 1,97,491 वोटों के अंतर से हराया. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार उपकार सिंह संधू ने 1,49,160 वोट प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया. इस जीत के साथ औजला पहली बार 11 मार्च 2017 को सांसद बने.
गुरजीत सिंह औजला ने 2019 के आम चुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को हराकर अमृतसर लोकसभा सीट फिर से जीत ली. औजला को 4,44,052 वोट मिले जबकि पुरी 3,44,049 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. 2017 की अमृतसर लोकसभा निर्वाचन सीट के उपचुनाव की जीत के बाद गुरजीत सिंह लगातार दो चुनाव 2019 और 2024 में यहाँ से जीत चुके है.
2024 के आम चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें अमृतसर लोकसभा सीट से एक बार से अपना उम्मीदवार बनाया और इस बार के आम चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी कुलदीप सिंह धालीवाल को लगभग इकत्तीस हजार वोटो के अंतराल से पराजित किया. यहाँ भाजपा के तरनजीत सिंह संधू तीसरे स्थान पर रहे. लोकसभा में यह उनकी तीसरी जीत थी. वर्तमान में, गुरजीत सिंह इसी सीट से कांग्रेस के सांसद है.
2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार गुरजीत सिंह औजला की कुल संपत्ति 5.35 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 1.37 करोड़ रूपये का कर्ज भी हैं.
इस लेख में हमने आपको गुरजीत सिंह औजला की जीवनी (Gurjeet Singh Aujla Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


