राजस्थान विधानसभा में दौड़कर पहुंचे भाजपा विधायक ! जानें क्यों मची खलबली ?

16 Feb 2026

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हुआ अजब वाकया, जन विश्वास संशोधन बिल ससंदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने सदन में रखा, जैसे ही बिल को टेबल करने के लिए स्पीकर ने वॉइस वोटिंग से अनुमति दी, कांग्रेस ने रख दी डिवीजन की मांग, सदन में बिल रखने के समय गैरहाजिर थे सत्तापक्ष के ज्यादातर विधायक, कांग्रेस की डिवीजन की मांग से सत्ता पक्ष में मची खलबली, उपनेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- सदन में बीजेपी के विधायकों की संख्या है कम, कांग्रेस की मांग पर सदन में हुआ जमकर हंगामा, कई बीजेपी विधायक दौड़कर पहुंचे सदन में, हालांकि स्पीकर ने दे चुके थे सदन में रखने की मंजूरी, इससे पहले सदन में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी ने उठाया फसल बीमा योजना में गड़बड़ियों का मामला, इंश्योरेंस कंपनी पर लगाया किसानों का 128 करोड़ क्लेम हड़पने का आरोप, डॉ. किरोड़ी मीणा ने की SOG से जांच करवाने की मांग, राजस्थान में फसल बीमा योजना में गड़ब​ड़ी कर संगठित अपराध का लगाया आरोप, बीमा कंपनी के सर्वेयर पर मिलीभगत करके खुद ही हस्ताक्षर करने का भी आरोप, कहा- हमने दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस कर रही मामले की जांच

ये भी पढ़े : राजपाल यादव को मिली इतने दिन की जमानत, ढाई करोड़ रुपये किए जमा, देखें पूरी खबर