



Priyank Mallikarjun Kharge big statement: कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने दिया विवादित बयान, खरगे ने RSS को बताया शैतान, प्रियांक खरगे ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- RSS शैतान संगठन है और BJP है उसकी परछाई, हम अभी लड़ रहे हैं शैतान की परछाई से, अगर हम शैतान से ही लड़ेंगे तो देश सुधर जाएगा, RSS के बिना BJP की हालत जनता दल (सेक्युलर) से भी खराब हो जाएगी और यह एक रीजनल पार्टी से भी निचले लेवल पर आ जाएगी, वही प्रियांक खरगे ने सुझाव दिया कि जनता दल (सेक्युलर) को अपने नाम से सेक्युलर हटा देना चाहिए, यही नहीं कांग्रेस नेता खरगे ने RSS की इनकम और टैक्स भुगतान को लेकर भी उठाए सवाल, कहा- संघ कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल है और इसकी वित्तीय गतिविधियों की होनी चाहिए जांच, आरएसएस से जुड़े 2,500 से अधिक संगठन देश-विदेश, अमेरिका और इंग्लैंड सहित में हैं सक्रिय और उनसे होता है धन प्राप्त, सामान्य नागरिकों को टैक्स देने के लिए कहा जाता है, लेकिन RSS खुद टैक्स से मुक्त क्यों है? यह कैसे संभव है? प्रियांक खरगे के इस बयान से बवाल होने है तय, बीजेपी नेताओं की इस पर जल्द आ सकती है बड़ी प्रतिक्रिया
यह भी पढ़े: महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान पर गर्मा-गर्मी: बीजेपी ने कहा ‘पागल’, चप्पल की माला पहनाई


