



विपक्ष के आरोपों को किया खारिज, अमेरिका को एग्री और डेयरी प्रोडक्ट्स पर छूट नहीं, भारत के कई प्रॉडक्ट्स पर अब अमेरिका में 0% टैरिफ, 500 बिलियन डॉलर के कारोबार का लक्ष्य
भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर जारी तमाम चर्चाओं के बीच वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दी. भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क जारी होने के बाद पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने अमेरिका को किसी भी एग्री और डेयरी प्रोडक्ट्स पर छूट नहीं दी है. पीयूष गोयल ने कहा कि 30 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कम टैरिफ पर खुल गया है. किसानों और डेयरी को संरक्षित किया गया है और देश के कोने-कोने में इसका स्वागत हो रहा है.
ये भी पढ़े : ‘तू 2 रुपये का भिखारी…’- ओवैसी ने असम के CM हिमंता बिस्व सरमा को लेकर दिया विवादित बयान, जानें पूरा मामला
सालाना 500 बिलियन डॉलर का कारोबार
पीयूष गोयल ने कहा कि अब अमेरिका 50 प्रतिशत से घटाकर 18 फीसदी टैरिफ कर रहा है. यह पड़ोसी देशों से भी कम टैरिफ है. यह भारत के लिए आने वाले दिनों में बड़े फायदे की डील साबित होगी. पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि आज का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. यह 2047 तक विकसित भारत बनने की भारत की यात्रा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है और इसका मकसद भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच सालाना 500 बिलियन डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हासिल करना था. उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरे देश में खुशी की लहर है. देश के हर सेक्टर में भविष्य को लेकर बहुत उत्साह है. ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में नए अवसर खुलेंगे और दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हमारे साथ है.
भारत के कई प्रॉडक्ट्स पर US में अब 0 टैरिफ
पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका बहुत सी चीजों पर भारत के लिए '0' ड्यूटी लगा रहा है, जिसमें जेम्स एंड ज्वैलरी, फार्मा, स्मार्टफोन्स, मसाले, चाय-कॉफी, फल-सब्जियां, एग्रीकल्चर चीजें और एयरक्राफ्ट्स के पार्ट्स, मशीनरी पार्ट्स, मिनिरल्स और नेचुरल चीजें, नेचुरल रबड़ आदि शामिल है. ये भारत के लिए बहुत बड़ा अवसर है.
कृषि और डेयरी पर छूट नहीं
उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि हमने अमेरिका को डेयरी के किसी भी प्रोडक्ट्स पर छूट नहीं दी है. साथ ही एग्रीकल्चर सेक्टर में भी छूट नहीं दी गई हैं. उन्होंने कहा कि मीट, चीनी, पॉल्ट्री, डेयरी, सोयाबीन, मक्का, चावल, गेंहूं, चीनी, ज्वार, बाजरा, रागी, अमरनाथ, फल, ग्रीन टी, कोका, चना, एनीमल सीड्स प्रोडक्ट्स, नॉन-एल्कोहलिक चीजें, इथेनॉल, तंबाकू आदि वस्तुओं पर किसी प्रकार की रियायत नहीं दी गई है.


