नीट छात्रा मौत मामला और पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी को आया गुस्सा, दिया ये बड़ा बयान

7 Feb 2026

NEET student death case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट छात्रा मौत मामले और सांसद पप्पू यादव की गिरफ़्तारी पर दिया बड़ा बयान, राहुल गांधी ने बीजेपी और एनडीए पर जमकर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता ने कहा- पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को कर दिया उजागर, पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जाँच और न्याय की माँग की, तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आ गया - केस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो, पप्पू यादव की गिरफ़्तारी पर राहुल गांधी ने कहा- इस बेटी के लिए न्याय की आवाज़ बनकर साथी सांसद पप्पू यादव जी मजबूती से खड़े हुए, आज उनकी गिरफ़्तारी साफ़ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है ताकि जवाबदेही माँगने वाली हर आवाज़ को डराया और दबाया जा सके, सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि यह घटना किसी एक मामले तक सीमित नहीं दिखती, यह एक भयावह साज़िश और खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करती है, जहाँ और भी बेटियाँ शिकार बन रही हैं और सत्ता इस खौफ़नाक सच्चाई से आँखें मूँद कर बैठी है, यह राजनीति नहीं, इंसाफ़ का सवाल है। यह बिहार की बेटी की इज़्ज़त और सुरक्षा का सवाल है