



वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2026-27 पेश किया, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद मजबूत आर्थिक विकास पर जोर दिया गया. उन्होंने युवा शक्ति और गरीबी उन्मूलन को सरकार की प्राथमिकता बताया। आम बजट में शिक्षा,स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती पर भी खास फोकस किया गया है।
देश में 3 नए एम्स का ऐलान
निर्मला सीतारमण ने 3 नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) बनाने का ऐलान किया है.
5 क्षेत्रीय मेडिकल हब का ऐलान
5 क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाएंगे. मेडिकल और ट्रेनिंग और रिसर्च पर काम किया जाएगा. मेडिकल सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराएंगे. ये हब विविध तरीके से रोजगार के मौके बनाएंगे.
शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस
वित्त मंत्री ने 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपए की घोषणा है.
नॉर्थ ईस्ट राज्यों में बुद्ध सर्किट बनेगा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि नॉर्थ ईस्ट राज्यों में बुद्ध सर्किट बनेगा. ये सर्किट अरुणाचल, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में होगा.


