प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, NSUI प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ को कारण बताओ हुआ नोटिस, नियुक्ति पत्र जारी करने के सम्बन्ध में कारण बताओ किया जारी, अखिलेश यादव राष्ट्रीय सचिव, एनएसयूआई प्रभारी, एनएसयूआई राजस्थान ने जारी किया नोटिस, नोटिस में लिखा है कि आपको सूचित किया जाता है कि संगठन द्वारा पहले ही स्पष्ट रूप से कहा गया था कि “जो भी नियुक्ति पत्र मेरी जानकारी व हस्ताक्षर के बिना हैं, वे वैध नहीं होंगे, इसके बावजूद आपने आज 22 जनवरी को नियुक्ति पत्र जारी किए, जो संगठन के निर्देशों और नियमों के विरुद्ध है, अतः आपको 2 (दो) दिनों के भीतर लिखित रूप में स्पष्ट कारण बताना होगा कि आपने यह नियुक्ति पत्र क्यों जारी किया, यदि समयावधि में उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो संगठन को आपके पद से हटाने का अधिकार सुरक्षित रहेगा, संगठन के प्रति आपके उत्तरदायित्व एवं कर्तव्य का पालन करना अनिवार्य है











