रियां बड़ी में फिर जुटेंगे किसान, सांसद हनुमान बेनीवाल ने किया ये बड़ा ऐलान

hanuman beniwal
12 Jan 2026
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसानों और समर्थकों से 13 जनवरी को एक बार फिर रियां बड़ी पहुंचने का आह्वान किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित और किसानों के मुद्दों को लेकर अब सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी. यह भी पढ़े: भजनलाल सरकार ने भर्ती परीक्षा कैलेंडर- 2026 किया जारी, देखें कितने लाख पदों होगी भर्तिया? गौरतलब है कि शनिवार को रियां बड़ी में आयोजित किसान स्वाभिमान रैली में सांसद बेनीवाल हजारों समर्थकों और किसानों के साथ रविवार सुबह तक डटे रहे. आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया और अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से बातचीत कर मंगलवार तक का समय मांगा था. हनुमान बेनीवाल ने कहा कि किसानों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं और सरकार लगातार उन्हें नजरअंदाज कर रही है. यदि तय समय सीमा तक समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. उन्होंने किसानों से एकजुट रहने और शांतिपूर्ण तरीके से अपने हक की लड़ाई लड़ने की अपील की. इस घोषणा के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और प्रशासन भी आगामी आंदोलन को लेकर सतर्क नजर आ रहा है।