वरुण चौधरी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सचिन पायलट, कही ये बड़ी बात

SACHIN PILOT
12 Jan 2026
वाराणसी में मनरेगा बचाओ आंदोलन पर बवाल हुआ तेज, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कांग्रेस के मनरेगा बचाओ आंदोलन में गरमाया माहौल, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में हुए प्रदर्शन के दौरान NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी को पुलिस ने लिया हिरासत में, इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई जोरदार धक्का-मुक्की, जिसके बाद करीब 30 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शांति भंग के आरोप में किया गया गिरफ्तार, वही इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भड़के पुलिस और प्रशासन पर, सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सरकार पर साधा निशाना, कहा- मनरेगा योजना को कमजोर करने और श्रमिकों के अधिकारों का हनन करने के उद्देश्य से केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए नए तुगलकी फरमान के विरुद्ध आज वाराणसी में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी एवं कार्यकर्ताओं पर हिंसक लाठीचार्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया गया, जो न सिर्फ भाजपा सरकार की बौखलाहट को दर्शा रहा है बल्कि भाजपा की जनविरोधी नीति को भी उजागर कर रहा है, भाजपा लाठी के दम पर हमारी आवाज को दबा नहीं सकती है, श्रमिकों के हक और अधिकारों की यह लड़ाई जारी रहेगी