प्रियंका गांधी का जन्मदिन आज, गहलोत-पायलट ने दिया ये बयान, देखें पूरी खबर

priyanka gandhi birthday
12 Jan 2026
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन आज, कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को दे रहे है जन्मदिन की बधाई, वही राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने भी प्रियंका गांधी को दी जन्मदिन की बधाई, अशोक गहलोत ने कहा- वंचित और कमजोर तबकों की बुलंद प्रतिनिधि, महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्यरत, प्रभावशाली वक्ता, वायनाड की जनप्रिय सांसद एवं एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना करता हूं, वही सचिन पायलट ने कहा- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं लोकसभा सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आपके साहस, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण से पार्टी और समाज को एक नई ऊर्जा मिलती है, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आपके इस संकल्प और विश्वास को निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त हों