आंध्र प्रदेश में तेल कुएं से हुई गैस लीक, घर छोड़कर भागे लोग, देखें पूरी खबर

ongc
5 Jan 2026
ONGC के आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले में एक तेल कुएं से बड़े पैमाने पर गैस लीक हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. कुएं में मरम्मत के दौरान एक जोरदार धमाके के बाद हुई, जब कच्चे तेल के साथ गैस हवा में ऊपर तक चली गई। इरुसुमंडा गांव में हुई इस घटना के बाद लोग अपने घर छोड़कर भाग गए और पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले में ONGC के एक तेल कुएं से बड़े पैमाने पर गैस लीक हो गई. इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. मरम्मत के दौरान एक जोरदार धमाका हुआ और कच्चे तेल के साथ मिली हुई गैस भारी मात्रा में मिली और हवा में बहुत ऊपर तक चली गई। यह तेल का कुआं कोनासीमा के राजोल इलाके के इरुसुमंडा गांव में है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि गैस लीक होने के तुरंत बाद आग लग गई. ये देखकर आस-पास रहने वाले लोग और अधिकारी भी घबरा गए. गैस और धुएं का बादल सुमंडा और आसपास के इलाकों में घने कोहरे की तरह फैल गया। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत पास के गांव खाली करवा लिए. अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं. लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.