CM भजनलाल आज रहेंगे दिल्ली दौरे पर, जल्द सरकार में होगा बड़ा बदलाव! इन मंत्रियों की होगी छुट्टी!

Cm bhajanlal
13 Nov 2025
राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा, सीएम भजनलाल दिल्ली में मिलेंगे कई केंद्रीय मंत्रियों से, दोपहर 12बजे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से होगी मुलाकात, इस दौरान मेट्रो,शहरी विकास एंव उर्जा मामलों पर हो सकती है चर्चा, दोपहर 2:00बजे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से भी होगी मुलाक़ात, शाम को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जयपुर लोटने का है कार्यक्रम, वही सूत्रों के अनुसार भजनलाल सरकार में हो बिहार चुनाव के नतीजों के आने के बाद कभी भी हो सकता है बड़ा बदलाव, गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी है मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा, वही सीएम भजनलाल के दिल्ली दौरे को लेकर माना जा रहा है कि आज राजस्थान के नए मुख्य सचिव के नाम पर बन सकती है सहमति, जानकर सूत्रों के अनुसार केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे वी श्रीनिवास के नाम पर बन सकती है सहमति, वही बात मंत्रिमंडल फेरबदल की करे तो जल्द गुजरात की तर्ज पर सभी मंत्रियों से ले सकते है इस्तीफे, इसके बाद नए मंत्रिमंडल का होगा गठन, कुछ दिन पहले गुजरात में अप्रत्याशित रूप से पूरे मंत्रिमंडल का इस्तीफा लेकर नए सिरे से किया गया था फेरबदल, वही पिछले कई दिनों में सीएम भजनलाल ने लगाया है दिल्ली का चक्कर, दिल्ली दौरे के दौरान प्रदेश से जुड़े कई मुद्दे और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर की है चर्चा, सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार को 15 दिसंबर को पूरे होने वाले हैं दो साल, अभी सरकार में सीएम सहित हैं 24 मंत्री, वही भजनलाल मंत्रिमंडल विस्तार में वसुंधरा राजे के करीबियों को भी मिल सकती है जगह, वही एक चर्चा तो यह भी है कि कुछ मंत्रियों कि हो सकती है छुट्टी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी पिछले दिनों कुछ मंत्रियों को हटाकर पार्टी संगठन में लेने के दिए थे संकेत, मदन राठौड़ ने कहा था कि हम तो कई मंत्रियों को भी संगठन में लेने की सोच रहे हैं, हमारे यहां से भी कई जा सकते हैं, उधर से भी हम ले सकते हैं, ऐसे में अब यह भी उठ रहा है सवाल कि जिन विभागों में नहीं हुए संतोषजनक कार्य, उन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से किया जाएगा बाहर? अब किस नेता को मिलेगी मंत्री की कुर्सी और किस नेता कि जाएगी कुर्सी? आने वाले कुछ दिनों में इसका मिलेगा जवाब