बिहार में चुनाव प्रचार पर लगा ब्रेक, 122 सीटों पर होगा 1300 से अधिक प्रत्याशियों का फैसला

bihar election 2025
10 Nov 2025
बिहार में दूसरे और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार रविवार को थम गया. अब 11 नवंबर को राज्य में दूसरे चरण के लिए मतदान किया जाएगा. दूसरे चरण में कुल 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जिसमें राज्य के 3.7 करोड़ मतदाता 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इससे पहले पहले चरण के लिए 6 नवंबर को मतदान हुआ था जिसमें हुई बंपर वोटिंग से पांच दशकों का रिकॉर्ड टूट गया था. इस बार भी कुछ वैसी ही संभावनाएं जताई जा रही है. https://www.youtube.com/watch?v=tyJqEuYwsL8 यह भी पढ़ें: 75 सालों का रिकॉर्ड टूटा, फिर ऐसा हुआ तो जाएगी नीतीश की सत्ता? दूसरे चरण के लिए 20 जिलों की 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें गयाजी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 1,165 पुरुष, 136 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार भी शामिल है. इस चरण में कुल 3.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. जिनमें 1.95 करोड़ पुरुष और 1.74 करोड़ महिला वोटर शामिल हैं. अंतिम दिन रहा रैलियों का 'सुपर संडे' बिहार में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यानी रविवार का दिन रैलियों का सुपर संडे साबित हुआ. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव ने ताबड़तोड़ रैलियां की. शाह ने रविवार को सासाराम के फजलगंज स्टेडियम मैदान में जनसभा को संबोधित किया. उसके बाद अरवल के मधुसरमा मेला मैदान में एक रैली को संबोधित किया. वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किशनगंज और पूर्णिमा जबकि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने छातापुर और नरपतगंज में चुनावी रैलियों को संबोधित कर एक दूसरे पर जमकर जुबानी बाण चलाए और जनता से पक्ष में मतदान करने की अपील की.