



डिजिटल क्रांति (Digital Revolution) के बारे में बात करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को 21 वी शताब्दी में ले जाने का पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) का सपना था. वे ही आईटी की क्रांति को देश में लेकर आए थे. तंज मारते हुए गहलोत ने कहा कि आज जो सरकार में बैठे है, इन्होंने कंप्यूटर का विरोध किया था. आज वही लोग लोग सोशल मीडिया का दुरूपयोग कर रहे है. गहलोत ने शहर के टेक्नो हब की तारीफ करते हुए कहा कि वसुंधराजी ने पिछली सरकार में टेकनोलॉजी पर अच्छा काम किया. वे बधाई की पात्र हैं. जन सूचना पोर्टल जनता को समर्पित: पायलट प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रदेशवासियों को जन सूचना पोर्टल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पोर्टल जनता को समर्पित है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार अच्छा काम करना चाहे तो सब कुछ संभव है. राजस्थान एक मात्र राज्य जहां दर्जनभर विभागों की जानकारी सीधी जनता के सामने है. ऐसे काम के लिए इच्छा शक्ति होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और राजीव गांधी की 75वीं सालभर मना रहे हैं जिन्होंने देश मे डिजिटल क्रांति की नींव रखी. डिजिटल इंडिया का 80 फीसदी काम मनमोहन सरकार में हुआ.I would like to thank the members of civil society, with whose support this portal has got its present form. I would also request the civil society, RTI activists and people of the state to work together to protect and strengthen RTI.#Rajasthan pic.twitter.com/dFn1kjVhsS
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 13, 2019
पायलट ने कहा कि हमने भारत की भाषाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता के लिए संघर्ष किया. जन सूचना पोर्टल एक अच्छी और नेक शुरूआत है. मैं जनता से कहता चाहता हूं कि सरकार की नियत साफ है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनहित के लिए काम करना चाहती है. इसके क्रियान्वन में जनता का सहयोग जरूरी है. सोनिया ने दी गहलोत को बधाई राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने वीडियो मैसेज के जरिए जन सूचना पोर्टल के लिए राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बधाई देते हुए कहा कि इस पोर्टल से सरकार की पारदर्शिता दिखाई देगी और सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित होगी. यह पोर्टल देश की अन्य सरकारों के लिए मिसाल बनेगा. राजस्थान की सरकार को बधाई. मेरी शुभकामनाएं है कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ऐसे ही जनहित के कार्य करते रहें.आज बिड़ला सभागार मे आयोजित Rajasthan Innovation Vision (RAJIV) के तहत जन सूचना पोर्टल-2019 के लोकार्पण कार्यक्रम मे शिरकत कर लोकार्पण किया एवं कार्यक्रम को संबोधित किया| इस पोर्टल के माध्यम से 13 विभागो की 23 योजनाओ की जानकारी मिलेगी एवं सरकार से जुड़ी सूचनाएं स्वतः उपलब्ध होगी| pic.twitter.com/hlc2aMEB7r
— Sachin Pilot (@SachinPilot) September 13, 2019
I thank CP Smt. #SoniaGandhi ji for her good wishes on the occasion of launch of Jan Soochna Portal. It was Sonia ji's inspiration that had led to the passing of RTI in parliament during UPA.She has always been a great supporter of empowering ppl by giving them more n more rights pic.twitter.com/ScyCaz5p9p
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 13, 2019


