राजस्थान भाजपा के इस विधायक की होगी विधायकी खत्म! टीकाराम जूली ने दिया ये बड़ा बयान

rajasthan poltiics
3 May 2025
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, अंता से बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा को लगा है बड़ा झटका, राजस्थान हाईकोर्ट ने करीब 20 साल पुराने मामले में झालावाड़ की निचली अदालत की ओर से सुनाई गई 3 साल की सजा को बरकरार रखा है, वही अब माना जा रहा है कि कंवरलाल मीणा की विधानसभा की सदस्यता होगी रद्द, एक बार फिर विधानसभा में विधायकों की संख्या हो सकती है 199 , वही हाईकोर्ट के फ़ैसले पर विधायक कंवरलाल मीणा ने साधी चुप्पी, अब कंवरलाल मीणा की सदस्यता मामले पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दिया हैं बड़ा बयान, कहा- कंवरलाल की सदस्यता तत्काल रद्द की जाए, विधायक कंवरलाल मीणा का मामला बहुत गंभीर है, उनकी सदस्यता तुरंत रद्द होनी चाहिए, वे विभिन्न अदालतों में केस हार गए और अब वे सुप्रीम कोर्ट जाना चाहते हैं, यह 2005 का मामला है और उन्हें सख्त कारावास की सजा सुनाई गई है, भाजपा बहुत बड़ी-बड़ी बाते करती है और मैं जानना चाहता हूं कि इस मामले पर भाजपा क्या निर्णय लेगी?