सचिन पायलट ने बालमुकुंद आचार्य को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें पूरी खबर

sachin pilot big statement
28 Apr 2025
कांग्रेस नेता महासचिव और टोंक से विधायक सचिन पायलट का बड़ा बयान, आज जयपुर में संविधान बचाओ रैली में पायलट ने इशारों-इशारों में बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य पर साधा निशाना, रैली को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा- जयपुर में बीजेपी के एक विधायक ने क्या तांडव रचा, उसके लिए बीजेपी नेताओं को पब्लिकली माफी मांगनी चाहिए, मुख्यमंत्री को कहना चाहिए मैं इनसे सहमत नहीं हूं, इसके साथ ही सचिन पायलट ने कहा- जिस मुद्दे पर यह सभा रखी है, वह केवल जयपुर या राजस्थान का नहीं, बल्कि पूरे देश का है, जनता को जगाने का सबसे बड़ा भार आपके और हमारे ऊपर है, केंद्र की सरकार को हम चैन से नहीं बैठने देंगे, बीजेपी के लोग संविधान के प्रावधानों को जानबूझकर नीतिगत तरीके से खोखला करने का काम कर रहे हैं, निर्वाचन आयोग को कैसे खोखला किया? मुख्य निर्वाचन आयुक्त को चुनने का तरीका बदल दिया, अग्रिम पंक्ति में आकर हमको संविधान की रक्षा करनी होगी